-
Advertisement
एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान को मिला ग्रामीणों का साथ, परिवार बचेगा तभी हिमाचल बचेगा
Himachal News: हमीरपुर: एक युद्ध नशे के विरूद्ध मुहिम में ग्रामीण स्तर तक लोगों का सहयोग मिला है। पहले जो लोग यह कहते में कतराते थे कि उनके घर में कोई नशा करता है वे अब खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं…..यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) ने हमीरपुर में कही। वह अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस (International red cross day)पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हमीरपुर पहुंचे। यहां पर शुक्ल ने रेडक्रास प्रयोगशाला का विधिवत शुभारंभ किया। काफी लंबे समय से इस प्रयोगशाला की सुविधा शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। आज से आम जनता के लिए इस प्रयोगशाला की सेवाओं को शुरू कर दिया गया है।
नशा निवारण रैली का हरी झंडी दिखाई
इससे पूर्व राज्यपाल ने परिधि गृह हमीरपुर से नशा निवारण रैली का हरी झंडी दिखाई। इस रैली में काफी संख्या में स्कूली छात्र शामिल रहे। वहीं डीसी आफिस में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भी राज्यपाल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पुलिस साइबर सेल, आपदा प्रबंधन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीसी अमरजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। रेडक्रास प्रयोगशाला के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. रमेश भारती, चिकित्सा अधीक्षक देश राज शर्मा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
राज्यपाल ने कहा कि यदि कोई बाहरी देश हमारे देश में आकर आतंक का माहौल बनाएगा तो उनकी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इसका संदेश दो दिन पहले ही देश की सेना ने दिया है। उन्होंने कहा कि सेना ने अपनी कार्रवाई से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर नाम देश के पीएम मोदी ने दिया है, वह काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में सिंदूर का काफी महत्व होता है और महिलाओं के लिए सिंदूर सर्वप्रिय होता है ।
नशे के विरूद्ध इस अभियान को आगे लेकर जाएं
राज्यपाल ने कहा कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है। वह हिमाचल में गांव-गांव तक पहुंच गया है। ग्रामीण भी इसमें शामिल होकर अपने परिवार को बचाने में लग गए हैं। परिवार बचेगा तभी हिमाचल बचेगा। पहले लोग यह बताने में संकोच करते थे कि उनकी परिवार में नशा किया जाता है लेकिन अब वे नशे के विरूद्ध खुलकर सामने आ रहे हैं। राज्यपाल ने सभी से आग्रह किया है कि नशे के विरूद्ध इस अभियान को आगे लेकर जाएं ताकि समाज का उत्थान हो सके।
अशोक राणा
हिमाचल की खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

