-
Advertisement
गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, इमरजेंसी हालात में तैयार रहने को कहा
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालात के बीच भारत पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर गया है। युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को हर हालात में तैयार रहने को कहा है।
आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करें
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी और जिला प्रशासन को कहा कि वे सभी जरूरी एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करें जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, आगे युद्ध के दौरान जरूरी सामानों जैसे रसद आदि की भी खरीदारी करने को कहा है,जो जरूरत के समय सभी को उपलब्ध करवाया जा सके।
आवश्यक सेवाएं चलती रहें
गृह मंत्रालय के पत्र में नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 11 के तहत आपातकालीन शक्तियों के प्रयोग को कहा गया है।इसके तहत राज्य सरकारों को आपात स्थितियों में लोगों और संपत्तियों को नुकसान या क्षति से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अधिकार मिलता है।यह भी सुनिश्चित करता है कि बिजली, जलापूर्ति और परिवहन सहित आवश्यक सेवाएं ऐसे संकट के दौरान भी निर्बाध रूप से चलती रहें।
पंकज शर्मा
