-
Advertisement
हिमाचल के कांगड़ा, शिमला व भूंतर एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए खुले
Himachal 3 Airports Reopen : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण देशभर में 32 हवाई अड्डे बंद किए गए थे। सीजफायर होने का बाद अब इन्हें दोबारा खोल दिया गया है। Airports Authority of India ने भारतीय वायु सेना के निर्देशों के बाद उत्तरी और पश्चिमी भारत के इन 32 हवाई अड्डों को खोलने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इन में हिमाचल के तीन हवाई अड्डे कांगड़ा, शिमला और भुंतर शामिल है। इन तीनों को आज सुबह सुबह 10:30 बजे से नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया है।

32 हवाई अड्डे बंद किए गए थे
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब गगल हवाई अड्डा नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। बंद किए गए हवाई अड्डों में अधमपुर, अम्बाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर),लेह,लुधियाना, मुंद्रा , नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोईस, उत्तरलाई शामिल थे।
रविंद्र चौधरी

