-
Advertisement
कुल्लू-मनाली हाईवे पर टैक्सी ने कुचल डाला भेड़पालक, मौके पर गई जा#न
Himachal News: कुल्लू-मनाली हाईवे पर 18 मील के पास सुबह सवेरे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पर एक टैक्सी ने एक भेड़ पालक और 12 भेड़-बकरियों को रौंद डाला है। हादसे में मंडी के महेंद्र सिंह(37) पुत्र मंगल सिंह निवासी काल्ड़ी, टिहरी सदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 बकरियों की भी मौत हो गई है और दो बकरियां जख्मी हैं।
गाड़ी चालक की पहचान नाम ललित कुमार पुत्र दलिप सिंह निवासी गलू , वलोह मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

