-
Advertisement
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी शामिल
Terrorists Killed in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने सुबह तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है। इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है।
हथियारों का जखीरा बरामद
जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया
इधर,केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने बुधवार को ये जानकारी दी थी। पीआईबी ने बताया था कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
