-
Advertisement
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड आज आज दोपहर 2 बजे घोषित करेगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट
HPBOSE Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित करेगा। इस बार करीब 95 हजार छात्रों ने 10वी की परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि लाहुल-स्पीति और पांगी को छोड़कर पूरे प्रदेश में 4 मार्च से शुरू हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था। पहली बार बोर्ड परीक्षा में ओएमआर शीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी।
डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
फिर होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद अपना रोल नंबर डालें।
अब अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड देखें और उसे डाउनलोड कर लें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
अगर डिजिलॉकर पर पहले से आपका अकाउंट नहीं है तो पहले अकाउंट बनाएं और तब साइन इन करें।
फिर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं और HPBOSE का चयन करें।
उसके बाद कक्षा 10वीं मार्कशीट चुनें
अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
फिर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और रिजल्ट देख लें।
रविंद्र
