-
Advertisement
डेंजर लेवल की ओर बढ़ रहा पंडोह डैम का वाटर लेवल, ब्यास नदी से दूर रहने की हिदायत
Pandoh Dam Water Level: हिमाचल में इस समय गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। बढ़ती गर्मी का असर ग्लेशियर पर पड़ने लगा है और वे भी अब धीरे-धीरे पिघलने लगे हैं। ग्लोशियर पिघलने से पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। मंडी जिला में स्थित पंडोह डैम (Pandoh Dam) भी पूरी तरह भरने लगा है। इस डैम का वाटर लेवल तेजी से डेंजर लेवल की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। जिसके चलते डैम प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पर्यटकों के लिए भी चेतावनी जारी
स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। कुल्लू – मनाली की ओर जाने वाले पर्यटक अकसर ब्यास नदी के किनारे सेल्फी लेने पहुंचते हैं। इससे कई बार ब्यास नदी में हादसे हो चुके है। ऐसे में प्रशासन की एहतियात के नजर अंदाज करना ठीक नहीं है। बता दें कि ब्यास नदी में पिछले तीन दिन से पानी का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। इससे पंडोह डैम पूरा भरने लगा है।
नदी के आसपास नहीं जाने की हिदायत
पानी भरने पर डैम के गेट खोल दिए जाएंगे। इससे निचले इलाकों में लोगों को नदी के आसपास नहीं जाने को कहा गया है। हिमाचल में पंडोह डैम से छोड़े जाने वाला पानी मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों से होकर बहता है। लिहाजा नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
संजीव

