-
Advertisement
दुकानों की नए सिरे से लीज करवाने के नगर निगम शिमला के नियमों पर व्यापारी भड़के
Himachal News: शिमला नगर निगम द्वारा शहर में दुकानों की नए सिरे से लीज करवाने के नियमों से शहर के व्यापारी भड़क गए है और पुराने नियमों पर लीज रिन्यू करवाने की मांग कर रहे है। शुक्रवार को शिमला व्यापारमंडल का प्रतिनिधि मंडल शहरी विधायक हरीश जनारथा से मिला ओर लीज के नियमों में राहत दिलवाने की गुहार लगाई।
सीएम के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन
विधायक हरीश जनारथा ने नगर निगम के आयुक्त से इस मामले को लेकर बात की और लोगों को नए नियम में राहत देने को कहा। यही नहीं विधायक हरीश जनारथा इस मामले को सीएम के समक्ष उठाने का आश्वासन भी व्यापारियों को दिया।
लीज नियमों में बदलाव किया
शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा नगर निगम की हर में काफी दुकानें है, जो लीज पर दी गई है । कई लोग 70 साल से लीज पर बैठे है लेकिन अब नगर निगम ने लीज नियमों में बदलाव किया है जिसमे शर्तें काफी लगाई गई। इसको लेकर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल मिला है इसको लेकर आयुक्त से बात की गई और इसमें दुकानदारों से एफिडेविट के आधार पर लीज को रन्यू करने को कहा गया है। इस मामले को लेकर सीएम से भी बात करेंगे।
शहर में नई पार्किंग बनाई जा रही है
शहर में तहबाजारियों के मामले में हरीश जनारथा ने कहा कि शहर में तहबाजारियों के लिए जगह चिन्हित की गई है। उसके अलावा तहबाजारी नहीं बैठ सकते है। शहर में कहां पर तहबाजारी को बसाया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही आजीविका भवन में भी दुकाने खाली हैं तो वहां पर इन्हें बसाया जाएगा। शिमला शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर कहा कि शहर में नई पार्किंग बनाई जा रही है, जिससे शिमला में पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
संजू
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

