-
Advertisement
हमीरपुर में सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ लगे नारे
Tiranga Yatra: आपरेशन सिंदूर के सफल होने पर सैनिकों के सम्मान में बीजेपी हमीरपुर, पूर्व सैनिक, बीजेपी महिला मोर्चा तथा अन्य संगठनों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा टाउन हाल से गांधी चौक तक निकली । तिरंगा यात्रा के दौरान राज्य सभा सांसद सिकदर कुमार, पूर्व मंत्री व बीज्पी उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर के अलावा विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्रदत लखनपाल , पूर्व विधायक विजय, राजेन्द्र राणा के अलावा हमीरपुर बीजेपी प्रभारी सुमित शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हुई।
पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा
सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिकों के सम्मान में पूरे देश भर में तिरंगा यात्रा में निकाली जा रही है । बार-बार आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था लेकिन देश की सेना ने आपरेशन सिंदूर ने 25 मिनट के अंदर नौ पाकिस्तान ठिकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो आपरेशन सिंदूर को जारी रख कर पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा।
सभी को एकजुट होना चाहिए
मंडी से सांसद कंगना के ट्रप के पर दिए गए बयान पर हो रही राजनीति पर सांसद सिंकदर कुमार ने कहा कि इस समय में देश की सुरक्षा का समय है और सभी को एकजुट होना चाहिए। वहीं विदेश नीति के असफल होने पर कांग्रेस के सवालों पर सिंकदर ने कहा कि भारत के अरराराष्ट्रीय संबंध बहुत अच्छे है लेकिन विपक्ष इस समय फिजूल की बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों ने भी भारत का इस दौरान साथ दिया है।
कांग्रेस का एजेंडा हमेशा छिपा रहा है
पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सैनिकों के द्वारा जिस तरह की धैर्य व तकनीक का प्रयोग करके पाकिस्तान को सबक सिखाया है इस यात्रा के माध्यम से सैनिकों को नमन कर रहे है और शहीदों को भी याद कर श्रद्वाजलि दे रहे है। कांग्रेस के बयानों पर विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा हमेशा छिपा रहा है और क्या तिरंगा यात्रा पाप है या फिर तिरंगा यात्रा निकालना बैन है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि सैनिकों के प्रदर्शन के साथ आज पूरा देश खड़ा है लेकिन कांग्रेस बयानबाजी कर रही है।
अशोक राणा

