-
Advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़ी कार में मिला श#व, सोलन का रहने वाला है शख्स
Himachal News: शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान सोलन जिले के पीपलूघाट निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। पुलिस को कुमार हाउस के पास सड़क किनारे खड़ी कार में चालक सीट पर एक व्यक्ति अचेत मिला। चालक सीट पीछे की ओर झुकी हुई थी।
नशीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका
जब पुलिस टीम ने जांच की तो व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है प्रारंभिक जांच में नशीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई गई है।
मामले छानबीन शुरू
उधर, पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

