-
Advertisement
सोलन में बस में चढ़ रही महिला की चेन काटी और उड़ा लिया कीमती पेंडेंट
Himachal News: सोलन शहर एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। मामला दोहरीदीवार क्षेत्र का है यहां पर एक महिला जब बस में चढ़ रही थी तो महिलाओं के एक गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी सोने की चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि महिला की सतर्कता के चलते चेन तो सुरक्षित बच गई, लेकिन चेन में लगा कीमती पेंडेंट चोरी हो गया।
चोरी हुए पेंडेंट की कीमत लगभग एक लाख
पीड़ित महिला ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिस पर वहां खड़े लोगों ने तुरंत हरकत में आते हुए दो संदिग्ध महिलाओं को धर दबोचा। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी हुए पेंडेंट की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई महिलाएं संगठित तरीके से इस तरह की वारदातों को अंजाम देती हैं। पुलिस का मानना है कि इन महिलाओं का संबंध किसी चेन स्नैचिंग गिरोह से हो सकता है, जो बस स्टैंड, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय है।
एनपी सिंह

