-
Advertisement
बंधक जैसा महसूस कर रहा हूं- सत्ता से बाहर होंगे मोहम्मद यूनुस ,बांग्लादेश में सियासी भूचाल
Bangladesh Politics: बांग्लादेश गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अब अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने ढाका में एडवाइजरी काउंसिल की एक बैठक के दौरान साफ तौर पर कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में काम करना उनके लिए असंभव होता जा रहा है।
सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान नाराज
यह सिर्फ एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं बल्कि पूरे राजनीतिक तंत्र की असफलता को दर्शाता है, जहां राजनीतिक दलों के बीच न्यूनतम सहमति भी बनाना कठिन होता जा रहा है। यूनुस का यह बयान कि वह खुद को बंधक जैसा महसूस कर रहे हैं, देश की अस्थिरता को दर्शाता है। जब यह खुलासा हुआ कि यूनुस सरकार ने अमेरिका के साथ मिलकर बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर एक मानवीय गलियारा स्थापित करने की योजना बनाई थी। इस डील को गुप्त रूप से अंजाम दिया गया, जिससे सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान नाराज हो गए। उन्होंने दिसंबर तक चुनाव करवाने का अल्टीमेटम देते हुए सरकार को चेतावनी भी दी। इससे स्पष्ट है कि देश की सिविल और सैन्य व्यवस्था के बीच भारी टकराव है।
छात्र संगठनों और आम जनता से भी घिरे
यूनुस ना केवल राजनीतिक पार्टियों से बल्कि छात्र संगठनों और आम जनता से भी घिरे हुए हैं। विरोधी दलों ने इस साल के अंत तक चुनाव कराने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। महफूज आसिफ और खलीलुर्रहमान जैसे नेताओं को सरकार से बाहर निकालने की मांग ने इस विरोध को और हवा दी है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

