-
Advertisement
फिल्म एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Actor Mukul Dev: मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर मुकुल देव का कल देर रात निधन हो गया। एक्टर ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुकुल पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 23 मई को देर रात उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में मुकुल देव के साथ काम कर चुके एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुकुल पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
https://twitter.com/RealVinduSingh/status/1926151635417321952
विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए कहा- मुकुल अब खुद को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। माता-पिता के निधन के बाद मुकुल खुद को आइसोलेट कर रहे थे। वह घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और किसी से मिलते भी नहीं थे। मुकुल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वह एक बेहतरीन इंसान थे और हम सभी उन्हें मिस करेंगे।
मुकुल देव का एक्टिंग करियर
बता दें, मुकुल देव ने 1996 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ में विजय पांडे का किरदार निभाते हुए अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू की। इसके बाद वह दूरदर्शन के कॉमेडी शो ‘एक से बढ़कर एक’ में भी दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने कहानी घर-घर की, कहीं दिया जले कहीं जिया जैसे शोज में भी काम किया। वहीं उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘दस्तक’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वह अपने करियर में ‘आर राजकुमार’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘वजूद’, ‘भाग जॉनी’, ‘जय हो’ और ‘क्रीचर 3डी’ जैसी फिल्में में भी काम नजर आए थे।
पंकज शर्मा

