-
Advertisement
फिर दस्तक दे रहा कोरोना: दिल्ली में 100 से अधिक मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर सिर उठाने लगा है। लंबे समय तक स्थिर रहने के बाद अब COVID-19 के मामलों में अचानक उछाल देखा जा रहा है। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के एक्टिव केस अचानक बढ़े हैं। 19 मई तक जहां कुल 24 सक्रिय मामले थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 104 तक पहुंच गया है,यानि सिर्फ एक सप्ताह में 99 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इसी दौरान 19 मरीज ठीक भी हुए हैं।
भारत में 1,009 एक्टिव केस दर्ज किए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 11 बजे तक भारत में 1,009 एक्टिव केस दर्ज किए गए। सबसे अधिक मामले केरल (430) में हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) का नंबर आता है. गुजरात (83 एक्टिव केस) चौथे स्थान पर है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले अस्पतालों के लिए अलर्ट और एडवाइजरी जारी की थी। इसमें सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, ज़रूरी दवाइयों और वैक्सीन की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए LNJP अस्पताल भेजने को भी कहा गया है।
पंकज शर्मा

