-
Advertisement
नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय जा रहे डॉक्टर पर जानलेवा हमला, हमलावर मौके से फरार
Himachal News: शिमला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर हमला हुआ। आज सुबह डॉ. शर्मा जब ब्रॉकहर्स्ट से अपने कार्यालय जा रहे थे, तब एक युवक ने उन्हें रोका और धक्का दे दिया। जिससे अधिकारी घायल हो गए। कार्यालय के कर्मचारी ने डॉक्टर की मदद की, सामान उठाया और कार्यालय तक पहुंचाया। चोटों के कारण डॉक्टर चल नहीं पा रहे थे, इसलिए एम्बुलेंस को बुलाया गया।
डॉक्टर का मोबाइल छीनने का प्रयास
जानकारी के अनुसार नीली शर्ट और लाल कैप पहने लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति ने 108 कर्मचारियों की हड़ताल को ना रोकने की धमकी दी। उसने डॉक्टर का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उन्हें घाटी की ओर धकेल दिया। इस दौरान डॉक्टर की शर्ट फट गई और बटन टूट गए। उनकी पीठ और दाहिने हाथ पर चोटें आईं। कार्यालय के कर्मचारीने डॉक्टर की मदद की और कार्यालय तक पहुंचाया।
कर्मियों में भय का माहौल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे हमलों से सरकारी कर्मियों में भय का माहौल बनेगा। घायल डॉक्टर को तुरंत आईजीएमसी ले गए और अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
संजू चौधरी

