-
Advertisement
साली को पत्नी बताने पर हुआ विवाद , नेपाली मूल के व्यक्ति की पीट-पीट कर ह#त्या
Murder in Himachal: किन्नौर में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर बारंग गांव में एक नेपाली मूल के शख्स की डंडों से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या शराब के नशे में पत्नी की बहन का हाथ पकड़ कर उसे अपनी पत्नी बताने को लेकर विवाद के चलते हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मृतक की साली समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
शराब के नशे में साली को कहा पत्नी
जानकारी अनुसार, नेपाल के की रहने वाली विनता राज ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति भीम बहादुर के साथ बारंग गांव में श्री कृष्णदेव की दोगरी में रह रही है और मजदूरी का काम करती है। 24 मई की शाम को उसकी बहन देवी सरा अपने पति प्रकाश, बच्चों के साथ उनके घर आई। शराब के नशे में प्रकाश ने विनता का हाथ पकड़कर उसे अपनी पत्नी कहा, जिस का भीम बहादुर ने विरोध किया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अगले दिन 25 मई को विनता की बहन देवी सरा ने भीम बहादुर को फोन पर गालियां दी और फिर पूरे परिवार ने उनके घर पहुंच कर भीम बहादुर की पिटाई कर दी। राजेन्द्र ने पत्थर से भीम बहादुर पर हमला किया, इतना ही नहीं उसे डंडे से भी मारा। घायल भीम बहादुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संजू

