-
Advertisement
12वीं के परिणाम तैयार करने में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन
Himachal News: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 12वींकक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार करने में की गई गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इसकी जांच कि जाएंगी और जो भी कर्मचारी या अधिकारी इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा की आंसर की जांच में हुई गलती को लेकर शिक्षा बोर्ड को जांच के आदेश दिए हैं।अब दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
समग्र शिक्षा व बीएसएनएल में समझौता
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करने के लिए समग्र शिक्षा और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस समझौते के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) तकनीक के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
2809 ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल
मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस समझौते को हिमाचल की स्कूली शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से स्कूलों में आईसीटी, आईटी तथा स्मार्ट क्लास जैसे डिजिटल नवाचारों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति के मॉनिटरिंग संबंधी निर्देशों को सुचारू रूप से लागू करने में भी इससे मदद मिलेगी।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पहल के तहत राज्य के 2809 ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें से लगभग एक हजार स्कूल पहले से ही इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।
छात्र की पिटाई मामले में कार्रवाई की जाएगी
सिरमौर में नौवीं कक्षा के स्कूली छात्र की पिटाई मामले में रोहित ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। जिस पर नियमों के मुताबिक दोषी अध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।
संजू चौधरी

