-
Advertisement
पहली मर्तबा हिमाचल में हुआ ऐसा खेल, जबरी छुट्टी वाले कब लौटेंगे बड़ा सवाल !
DGP Atul Verma : पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में चर्चा में चल रहे डीजीपी (DGP) अतुल वर्मा को लेकर बडा अपडेट सामने आया है। यूं तो अतुल वर्मा को सुक्खू सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेजा हुआ है,लेकिन कल यानी 31 मई को वह रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में अब उन्हें विदाई भी देनी पडेगी। इससे पहले अतुल वर्मा को कल जबरी छुट्टी से लौटकर पहले पदभार ग्रहण करना होगा,उसके बाद ही वह रिटायर होंगे। यानी रिटायरमेंट भी ऐसे वक्त पर हो रही है जब सब कुछ उथल-पुथल चल रहा है। विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई शिमला पहुंची हुई है,सरकार पर सवालियां निशान है,अधिकारी आपस में खुलेआम भिडे हुए हैं। इस सबके बीच डीजीपी अतुल वर्मा रिटायर हो रहे हैं।
अशोक तिवारी को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार
विमल नेगी की मौत मामले में अतुल वर्मा को जबरी छुट्टी पर भेजने के बाद सुक्खू सरकार ने अशोक तिवारी को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। डीजीपी अतुल वर्मा सहित अन्य दो अधिकारियों को सरकार ने कब तक छुट्टी पर भेजा है इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हिमाचल सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में इसका उल्लेख नहीं होने से इन अधिकारियों के वापस कार्यालय लौटने को लेकर अलग.अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। डीजीपी अतुल वर्मा की 31 मई को सेवानिवृत्ति होनी है ऐसे में क्या वो छुट्टी के बीच ही सेवानिवृत्त होंगे या पद ग्रहण करेंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला देखने को मिला है। जबरन छुट्टी पर चल रहे तीनों उच्च अधिकारी शिमला में ही हैं।
पंकज शर्मा
