-
Advertisement
Himachal Cabinet Decisions : होम गार्ड के 700 नए पद स्वीकृत, पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से लागू होगा रिजर्वेशन रोस्टर
Sukhu Cabinet Meeting Decisions : शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।
पंचायत चुनाव में नया आरक्षण रोस्टर
कैबिनेट मीटिंग में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से रिजर्वेशन रोस्टर लागू करने का फैसला लिया गया। पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के लिए नए सिरे से आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दिसंबर 2025 में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का पांच साल का कार्यकाल पूरा होगा। हर 15 साल में आरक्षण रोस्टर बदलता है।
गृह रक्षकों के 700 पद भरने की मंजूरी
कैबिनेट ने गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। मेडिकल कॉलेजों समेत कई संस्थानों में होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
200 अनुबंध पंचायत सचिव नियमित होंगे
31 मार्च, 2025 तक दो वर्ष की अनुबंध सेवाएं पूरी कर चुके 203 पंचायत सचिवों (जिला परिषद कैडर) की सेवाओं को नियमित करने को मंजूरी दी गई। उन्हें 12,500 की जगह अब 32,000 मासिक वेतन मिलेगा
पीजी-एसएस नीति में संशोधन को मंजूरी
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में सीनियर रेजीडेंसी के लिए पात्रता से पहले एक वर्ष की फील्ड पोस्टिंग की अनिवार्यता को वापिस लेते हुए स्नातकोत्तर विशेषज्ञ सेवा (पीजी/एसएस) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। यह निर्णय अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज ,चमियाना में अपनाई गई नीति के अनुरूप लिया गया है। संशोधन का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना, निष्पक्षता सुनिश्चित करना और रेजिडेंट डॉक्टर नीति और पीजी/एसएस नीति के कार्यान्वयन के बीच सामंजस्य लाना है।
-संजू चौधरी

