-
Advertisement
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 की मौ#त, 9 जवान लापता
Sikkim Army Camp Landslide: देश के नॉर्थ-ईस्ट में बारिश कहर बरपा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सिक्किम में रविवार को आर्मी कैंप पर हुए लैंडस्लाइड में तीन की मौत हो गई है। वहीं 9 जवान भी लापता हो गए हैं। जिनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
https://twitter.com/BROindia/status/1929393314190487770
उत्तरी सिक्किम के चट्टन में रविवार की शाम करीब 7 बजे आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिससे आस-पास के इलाकों में बने घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग लापता भी हैं। बता दें कि सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही मची हुई है। नॉर्थ ईस्ट के इस खराब मौसम में करीब 1500 पर्यटक भी फंसे हुए हैं, जिनको सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक ठहरे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग के लिए सड़क संपर्क बहाल हो गया है और पर्यटकों की निकासी आज से शुरू हो जाएगी। बीआरओ की टीम ने भूस्खलन से जमा हुए मलबे को हटा दिया है।
पंकज शर्मा
