-
Advertisement
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा लोग करते हैं वर्क फ्रॉम होम, जानिए भारत की रैंकिंग
Work from Home: आज की डिजिटल दुनिया में कामकाज के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कोरोना के दौर के बाद भी काम करने की शैली पर खासा बदलाव आया है, उस समय जो काम ऑफिस जाकर होता था वो घर से हुआ। इसका नतीजा ये है कि काम करने की पुरानी परंपरा अब धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम कल्चर में तब्दील हो रही है। तकनीक की मदद से घर बैठकर काम करने की प्रवृत्ति दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी लोग यात्रा और रेंट जैसी परेशानियों से बचने के लिए घर से काम करना बेहतर समझते हैं। वैसे इस व्यवस्था के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान….
भारत इस मामले में सबसे आगे
डब्ल्यूएचएफ ग्लोबल सर्वे ऑफ वर्किंग अरेंजमेंट्स की ओर से किए गए एक वैश्विक सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारत इस मामले में सबसे आगे है। यहां के कर्मचारी हर हफ्ते औसतन 1.6 दिन वर्क फ्रॉम होम करते हैं, जो वैश्विक औसत 1.2 दिन से कहीं ज्यादा है। सर्वे में भारत के अलावा 39 अन्य देशों को शामिल किया गया था। नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच किए गए सर्वेमें कुल 16,000 कर्मचारियों से बातचीत की गई। आंकड़े बताते हैं कि भारत में वर्क फ्रॉम होम को लेकर रुझान सबसे ज्यादा है। यहां के कर्मचारियों का कहना है कि वे औसतन हर हफ्ते 1.6 दिन घर से काम करते हैं।
दक्षिण कोरिया, जापान और चीन में ये कल्चर नहीं
भारत के उलट पूर्वी एशिया के देशों में वर्क फ्रॉम होम कल्चर उतना प्रचलित नहीं है। दक्षिण कोरिया, जापान और चीन जैसे देशों में कर्मचारी अब भी पारंपरिक ऑफिस वर्क को प्राथमिकता देते हैं। दक्षिण कोरिया में कर्मचारी हर हफ्ते औसतन केवल 0.5 दिन ही घर से काम करते हैं। जापान और चीन में ये आंकड़ा 0.7 दिन प्रति सप्ताह है। स्पष्ट है कि इन देशों में ऑफिस का वातावरण अभी भी कर्मचारियों की पहली पसंद बना हुआ है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

