-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Advisory Issued Regarding Corona: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नाहन में भी को सरांह क्षेत्र की एक 82 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मरीजों के साथ अस्पतालों पहुंचने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने को कहा गया है।

नाहन में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला कौन से कोरोना वेरिएंट से ग्रसित है, इसकी जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल नेरचौक मंडी भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बार-बार साबुन से हाथ धोने, सार्वजनिक स्थलों पर डोर-हैंडल, रेलिंग इत्यादि को सैनिटाइज करने को कहा गया है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखने को कहा गया है। खांसी, बुखार और कोल्ड जैसे लक्षण दिखने पर आसपास के अस्पताल जाने की सलाह दी गई है। इससे पहले बीते सप्ताह विभाग ने सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट, टेस्टिंग किट, आईसीयू जैसी तैयारियां रखने को अलर्ट जारी कर दिया था।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

