-
Advertisement
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली हुए भावुक- पूरी तरह से टूट गया हूं, कहने को शब्द नहीं
Virat Kohli on Bengaluru Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के अगले ही दिन बुधवार की शाम बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। विराट कोहली और आरसीबी टीम बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब के साथ जश्न मना रही थी। इसी बीच स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तो 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस घटना आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने दुख जताते हुए बेहद भावुक बयान दिया है।
𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗦𝘁𝗮𝘁𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁: 𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗹𝗹𝗲𝗻𝗴𝗲𝗿𝘀 𝗕𝗲𝗻𝗴𝗮𝗹𝘂𝗿𝘂
We are deeply anguished by the unfortunate incidents that have come to light through media reports regarding public gatherings all over Bengaluru in anticipation of the team’s arrival this… pic.twitter.com/C0RsCUzKtQ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 4, 2025
विराट कोहली ने आरसीबी के आधिकारिक स्टेटमेंट के साथ अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। वहीं, आरसीबी ने बयान जारी कर घटना पर शोक जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आरसीबी ने कहा कि हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के बेंगलुरु पहुंचने पर लोग एक जगह एकत्रित हो गए। सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
आरसीबी ने कहा हमने तुरंत कार्यक्रम में बदलाव किया
बयान में आगे कहा गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैसे ही इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन में सलाह का पालन किया गया। हम अपने सभी आरसीबी समर्थकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया वे सुरक्षित रहें।
पंकज शर्मा

