-
Advertisement
इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, सोनम ने करवाया पति का म#र्डर; यूपी में किया सरेंडर
Raja Raghuwanshi Murder Case: हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया है। इस बात का दावा मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।
Within 7 days a major breakthrough has been achieved by the #meghalayapolice in the Raja murder case … 3 assailants who are from Madhya Pradesh have been arrested, female has surrendered and operation still on to catch 1 more assailant .. well done #meghalayapolice
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) June 9, 2025
इधर, सोनम के पिता ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है। इंदौर से मेघालय के शिलांग, हनीमून मनाने गए कपल लापता हो गए थे, जिसके बाद पति राजा रघुवंशी की लाश मिली थी और पत्नी सोनम की खोजबीन की जा रही थी।
नंदगंज के एक ढाबे पर मिली सोनम
सोनम नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर दिखी थी, जिसके बाद नंदगंज थाने की पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोनम ने अपने परिजनों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की है। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।
11 मई को इंदौर में हुई थी शादी
बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और शादी के नौ दिनों बाद 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था। अचानक 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए थे जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली थी। फिर दो जून को राजा रघुवंशी का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला था, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने टैटू से हुई थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज हो गई थी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
