-
Advertisement
लाल बजरी के बादशाह बने कार्लोस अल्कारेज, लगातार दूसरी बार खिताब किया अपने नाम
French Open 2025: स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया। फ्रेंच ओपन इतिहास के पांच सेट तक चले सबसे लंबे फाइनल मुकाबले में स्पेन के 22 वर्षीय कार्लोस अल्कराज ने इटली के 23 साल के यानिक सिनर को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 के अंतर से मात देकर पुरुष साल 2025 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। रिकॉर्ड पांच घंटे 29 मिनट तक चले महामुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों को एक-एक प्वाइंट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में बाजी कार्लोस अल्कराज के हाथ लगी। डिफेंडिंग चैंपियन अल्कराज को मैच के दौरान दर्शकों का पूरा साथ मिला।
https://twitter.com/cryptoHolder09/status/1931794344601850348
जीता करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब
कार्लोस अल्कराज का यह लगातार दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। अल्कराज ने साल 2024 के फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वरेव को मात दी थी। अगर यानिक सिनर फाइनल जीत लेते तो ये उनका लगातार तीसरी ग्रैंड स्लैम खिताब होता। सिनर ने इससे पहले साल 2024 में यूएस ओपन और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। लेकिन अल्कराज ने उनका लगातार तीसरी खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया। अल्कराज अबतक करियर में पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं और सभी में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।
पंकज शर्मा

