-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma | HPBOSE | Himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में विधिवत आज अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बोर्ड कार्यालय गेट पर शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा सहित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ डा. राजेश शर्मा को हार पहनाकर स्वागत किया और तापजोशी की बधाई दी।
Tags
