-
Advertisement
Himachal | Kangana Ranaut | BJP
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रणौत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। दरअसल, कंगना ने 2 जुलाई को एक्सपर बादल फटने के बाद मंडी में आई आपदा पर संवेदना व्यक्त करने को एक पोस्ट किया। इस पर कंगना घिरती नजर जा रही है। सांसद के इस पोस्ट पर कमेंट करने वाले अधिकांश सोशल मीडिया यूजर कंगना से नाराज हैं। ज्यादातर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को आपदा प्रभावितों से मिलने, उनका हाल जानने और जनता के बीच रहने की सलाह दी है। जाहिर है गत दिवस नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कंगना पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा था कि हम लोगों के साथ जीने-मरने को तैयार, जिनका कन्सर्न नहीं, उनके बारे में नहीं बोलूंगा

