-
Advertisement
Himachal | Hulchul | police Recruitment Exam
हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सवालों के घेरे में है। इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर हिमाचल उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने हिमाचल सरकार, हिमाचल लोक सेवा आयोग और कांगड़ा पुलिस को नोटिस जारी किए हैं। सभी को चार हफ्तों के भीतर जवाब दायर करने को कहा है। याचिका में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
Tags
