-
Advertisement
Sukhu Govt | Mukesh Agnihotri | HRTC Pensioners |
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए, बैठक में पेंशन हर माह देरी से मिलने पर सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया तथा पेंशन संबंधी अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
