-
Advertisement
Breaking | Cloud burst | Flood
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अंतर्गत चरोड़ी ग्राम पंचायत के पगोला गांव में बादल फटने की घटना पेश आई है। आज मंगलवार सुबह यहां बादल फटा है। जिसकी वजह से सभी प्रमुख नाले उफान पर हैं जिसके चलते सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुक़सान की खबर नहीं है। जिला प्रशासन और अन्य आपदा प्रबंधन की टीम में मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है की नदी नालों से दूर रहें।
Tags

