-
Advertisement
Dhumal | Disaster Affected | Relief Material
पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने आज समीरपुर में हमीरपुर मंडल के सौजन्य से धरमपुर क्षेत्र के लिए 200 किट राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रायोजित दो एंबुलेंस (सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वैन) भी मंडी जिला के थुनाग क्षेत्र के आपदा पीड़ितों की सेवा के लिए भेजी गईं। पूर्व CM ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मानवता की सेवा में सहभागी बने। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो पिछले कई दिनों से लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

