-
Advertisement
Himachal | BJP | Sukhu Govt
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पंडोह बांध के बाद अब जिला कांगडा़ की पौंग झील में बहकर आई बेशकीमती लकड़ी पर पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया कहा कि यह जो बेशकीमती लकड़ी पंडोह बांध , पौंग बांध व चम्बा बांध मे आई है यह अवैध कटान की लकड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी और मैं वन मंत्री था तो कारपोरेशन कभी घाटे में नहीं गई लेकिन कांग्रेस कार्यकाल में कारपोरेशन घाटे में कैसे चली गई। उन्होंने कहा कि इस बेशकीमती लकड़ी को लेकर अभी तक सरकार का कोई जवाब नहीं आया है। सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान भी नहीं दिया है जिससे साबित हो रहा है कि कहीं न कहीं गड़बड़ जरूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सता में आई तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
