-
Advertisement
CM Sukhu | Breaking | Big Update
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे। वह मंडी जिले के थुनाग, करसोग आदि क्षेत्रों में बादल फटने से हुए जानमाल के नुकसान से शाह को अवगत करवाएंगे और प्रदेश के लिए आपदा राहत पैकेज मांगेंगे। सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए 2023 में आई आपदा राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने लंबित आपदा राहत पैकेज में से 2006 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। हालांकि, अभी इसकी पहली किस्त भी हिमाचल प्रदेश को नहीं मिली है। इसकी किस्त जल्द जारी करने के अलावा सीएम लंबित आपदा राहत पैकेज का भी मुद्दा उठाएंगे। मुख्यमंत्री बार-बार यह बात दोहरा चुके हैं कि वर्ष 2023 में आई आपदा में हिमाचल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले दिनों आई आपदा ने भी मंडी जिला समेत पूरे प्रदेश में करीब 800 करोड़ रुपये की क्षति हो चुकी है। वह ऐसे तमाम मसलों पर शाह से बात करेंगे।
