-
Advertisement
Kangra | Fake medicine | Breaking
कांगड़ा में एक नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस फैक्ट्री से देश भर में नकली दवाई की सप्लाई की जाती थी, जिसमें से सबसे पंजाब में जाती थी। मामले में देहरा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टेरेस में स्थित क्यूरेक्स फार्मा पर रेड की। यह कार्रवाई एक दवा कंपनी की शिकायत पर की गई। कंपनी ने ‘कामराज कैप्सूल’ के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था।पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया। इसमें 11 किलो प्रिंटिंग फॉइल, 36.725 किलो एल्युमिनियम फॉइल, 2 कटर और फ्रेम डाई शामिल हैं। पुलिस नेमामला दर्ज किया है।
