-
Advertisement
NHAI Office | Hungama | Shimla
हिमाचल प्रदेश में फोरलेन प्रोजेक्ट से प्रभावितों ने शिमला के चक्कर स्थित NHAI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वामपंथी संगठनों के बैनर तले प्रदेशभर के प्रोजेक्ट प्रभावित राज्य में फोरलेन बना रहे एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे। लोगों का आरोप है कि एनएच प्रोजेक्ट के कारण उनका नुकसान हो रहा है। कई लोगों के घर खतरे की जद में आ गए है। बड़ी संख्या में लोगों की खेती योग्य जमीन बर्बाद हो गई है। एनएचएआई द्वारा जगह जगह अवैध डंपिंग की जा रही है। इनके द्वारा लगाए जा रहे डंगे भरभराकर गिर रहे हैं।

