-
Advertisement
Sukhu Govt | Supreme Court | Breaking
हिमाचल में आर्थिक संकट से जूझ रही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी को लेकर राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है. इस फैसले के तहत अब जेएसडब्ल्यू एनर्जी कंपनी को 1045 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना से राज्य को 12 फीसदी के बजाय 18 फीसदी रॉयल्टी देनी होगी.सरकार ने दावा किया कि इस निर्णय के बाद राज्य सरकार को 150 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। 12 साल पूर्ण कर चुकी अन्य परियोजनाओं के लिए भी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मील का पत्थर बनेगा। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से खजाने में हर साल 250 करोड़ की अतिरिक्त इनकम होगी। सीएम सुक्खू ने इस मुद्दे को कई बार PM, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से उठाया। सीएम सुक्खू बार-बार राज्य से संसाधनों का दोहन कर इनकम बढ़ाने की बात करते रहे हैं।

