-
Advertisement
Health Department | Himcare | Big Update
हिमकेयर कार्ड पर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों पर सरकार की नजरें हैं। अस्पतालों में मरीजों के ऑपरेशन पर कितना खर्चा आ रहा है, इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। जरूरत से ज्यादा खर्चा कराने वाले डॉक्टर नपेंगे। हिमकेयर कार्ड पर मरीजों का 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री है। प्रदेश सरकार ऑपरेशन का पैसा अस्पताल प्रबंधन को देती है। ऑपरेशनों के लाखों रुपये के बिल बन रहे हैं। हिमकेयर योजना के नाम पर पहले भी हिमाचल में फर्जीवाड़ा हुआ है। निजी अस्पतालों में 25 हजार में होने वाले हर्नियां के ऑपरेशन के लाख रुपये तक का बिल बना दिया है। ऐसे फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना को लेकर कैबिनेट सब कमेटी गठित की है। डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कमेटी काम कर रही है। सरकार के ध्यान में आया है कि निजी अस्पतालों में इस योजना में सीधे हिमकेयर कार्ड बना दिए जाते थे, उसके बाद बिल दे दिया जाता था। वेरिफिकेशन नहीं की जाती थी। हजारों के ऑपरेशन के बिल लाखों में बना दिए गए। हिमाचल में 15 से 20 ऐसे निजी अस्पताल है जिन्होंने इस कार्यों को अंजाम दिया था।

