-
Advertisement
Mandi | Disaster | Jairam Thakur
मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हर गांव प्रभावित हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का यह इलाका आज आपदा से जूझ रहा है। जयराम ठाकुर लगातार लोगो से मिल कर उन्हें राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। आज उन्होंने प्रभावित क्षेत्र छत्तरी का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी व्यथा जानी। छत्तरी में भी आपदा के कारण उपजाऊ भूमि, सड़क मार्ग और मकानों को बहुत क्षति पहुंची है। विशेष रूप से छत्तरी के मांझीगाड, बिलागाड, भलाती और ठेंसर गांवों में बेहद नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों के चेहरों पर वेदना की लकीरें साफ नजर आ रही हैं, लेकिन पुनः स्थिति को बेहतर बनाने की उम्मीद भी हैं।

