-
Advertisement
Stone Home | Death | Chamba
चंबा जिले के मैहला की ग्राम पंचायत चडी के गांव सूताह में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान घर पर आ गई जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई।घटना सुबह तड़के 3 से 4 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चंबा भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक संजू निवासी सूताह की बेटी पल्लवी की शादी पांच माह पहले हुई थी और वह अपने मायके रहने आई थी। दामाद सनी पिछले कल ही अपने ससुराल अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए आया था।

