-
Advertisement
Aani | Flood | Landslide
जिला कुल्लू के आनी में रविवार रात्रि से लगातार हो रही भारी से जगह जगह भूस्खलन हुआ हैं। आनी को कुल्लू से जोड़ने बाला एनएच 305 सैंज लूहरी ओट मार्ग बानिगाड़ व टापरी के समीप भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। बखनाओं पंचायत के शिकारी व डीम तथा आनी गुगरा के बीच बालीओल की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन से कई सेब के बाग़ीचे तबाह हो गए. जबकि भूस्खलन से कई रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पुरी तरह से सहम उठे हैं। भारी वर्षा से आनी क्षेत्र के नदी नाले भी उफान पर हैं।

