-
Advertisement
Himachal | Disaster | Flood
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। दो नेशनल हाईवे सहित 470 सड़कें बाधित है। इसके अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर व जल आपूर्ति योजनाए प्रभावित हैं। किसी अनहोनी के चलते कई स्कूलों को बंद किया गया है। भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम के पांच गेट खोलकर लगभग 42,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा है।
Tags

