-
Advertisement
Bharmour/Children / CMsukhu
चंबा जिला के भरमौर में बन्नी माता नाले पर पुल नहीं होने से रोजाना स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते है। बारिश में जब नाला उफान पर होता है तब गांव का कोई व्यक्ति बच्चों को पीठ में उठाकर नाला पारा कराता है। मगर अब तक किसी भी सरकार ने नाले पर पुल लगाने की जहमत नहीं उठाई।इससे भरमौर के मांधा स्कूल के बच्चों के साथ साथ यहां से रोजाना आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं जब नाला उफान पर होता है तो उस दौरान बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। क्षेत्र के लोग अर्से से नाले पर पुल लगाने की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।मौजूदा समय में इस क्षेत्र से विधायक डॉ. जनकराज और सांसद कंगना है।

