-
Advertisement
हिमाचल में बारिश का कहर : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल, नेहरू कुंड का बढ़ा जलस्तर, सहमे लोग
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम के तेवर बिगड़े हुए हैं। रातभर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के पंडोह में रात को दोबारा बंद हो गया था पर आज सुबह इसे आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। मनाली के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया था। रात को नेहरू कुंड का जल स्तर बढ़ गया। इससे लोग रातभर डर के साए में रहे। नेहरू कुंड के बहाव से डरे स्थानीय विधायक और अधिकारी रात को जेसीबी समेत मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने पुल की नींव की तरफ की तरफ बढ़ते पानी का बहाल रोका। आज सुबह बारिश रुकने के बाद ब्यास का जल स्तर कम होने लगा है।
आज से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज से मानसून थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर, 3 अगस्त तक प्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश जारी रहेगी। आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। कल यानी 1 अगस्त को शिमला, सोलन व सिरमौर, 2 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर तथा 3 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट है। प्रदेश में बीते 3 दिन की भारी बारिश से 289 सड़कें और 346 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। ऐसे में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने के बाद आज से इन सड़कों व बिजली की बहाली के काम में तेजी आएगी।
तुलसी
