-
Advertisement
Himachal में आफत की बारिश, ऊना में घर, सड़कें व स्कूल जलमग्न, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद
Himachal Weather : हिमाचल (Himachal) में भारी बारिश के बीच आज भी कई इलाके जलमग्न जैसी स्थिति में हैं। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऊना में बीती रात तीन बजे शुरू हुई भारी बारिश से 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। ऊना शहर समेत कई क्षेत्रों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।सड़कें, खेत खलिहान, स्कूल सब जलमग्न हो चुका है। नदी- नाले उफान पर है, इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी कर दी गई है।

दर्जनों वाहनों सड़क किनारे फंसे
ऊना के अलावा कुल्लू, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। डीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड (Landslide) के बाद मंडी में कैंची मोड़ के पास फिर से बंद हो गया। इससे दर्जनों वाहनों सड़क किनारे फंसे हुए हैं। इस बारिश के मौसम में अब तक 170 की जान जा चुकी है।
आज भी पांच जिलों में वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। आज मंडी, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को लाहुल घाटी (Lahul Valley) में तीन जगहों पर बादल फटने (Cloudburst) से बाढ़ आई जिससे उदयपुर-किलाड़ सड़क बंद हो गई। कांगड़ा (Kangra) में भारी वर्षा से पशुशालाएं व मकान गिरे हैं। चंबा में भूस्खलन के खतरे से घरों को खाली कराया गया और एक बस पर पत्थर भी गिरे। कुल्लू के मलाणा डैम की मशीनरी पानी में बह गई है।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

