-
Advertisement
हिमाचल में Heavy Rain के बीच Manali के स्कूलों में छुट्टी, Shimla में बड़ा लैंडस्लाइड
Heavy Rain in Himachal : हिमाचल के कई भागों में रात से ही तेज बारिश (Heavy Rain in Himachal) हो रही है। मौसम विभाग ने आज शाम 6 बजे तक बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मनाली के स्कूलों में आज एहतियात के तौर पर छुट्टी (Schools in Manali Closed) कर दी गई है। ठियोग-सैंज सड़क 12 घंटे से बंद है। शिमला में लैंडस्लाइड से दुकानों में मलबा घुस गया है।
सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद
शिमला के पंथाघाटी में रविवार रात भारी लैंडस्लाइड (Landslide) हो गया। पहाड़ी दरकने से इसका मलबा निचली और मेहली शोघी बाईपास सड़क पर जा पहुंचा। इससे सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ी दरकने से सड़क किनारे बनी दुकानों में भी पत्थर घुस गए। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। लैंडस्लाइड से थोड़ी देर पहले ही लोगों ने यहां सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां हटा दी थीं।
–संजू

