-
Advertisement
Himachal में बड़ा हादसा,Landslide की चपेट में आए भाई-बहन समेत चार की मौ#त,दो महिलाएं जख्मी
Four Died in Landslide Himachal: हिमाचल के जिला चंबा में बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आकर चार की मौत हो गई है। मृतकों में दो भाई-बहन शामिल हैं। जबकि दो अन्य महिलाओं की भी मौत हुई है तो दो महिलाएं घायल भी हुई हैं। पहला हादसा बसोधन पंचायत में हुआ। जहां भूस्खलन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई। ये दोनों घर के पास हो रहे भूस्खलन को देखने के लिए आगे चले गए और मलबे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
35 किलोमीटर पैदल चंबा पहुंचाई घायल महिलाएं
दूसरा हादसा मैहला विकास खंड के तहत भिमला पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आने से हुआ। यहां पर चार महिलाएं भूस्खलन की चपेट में आ गईं। ये महिलाएं घर के पास काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और ये इनकी चपेट में आ गईं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य महिलाएं दो घायल हो गईं। सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों ने पैदल ही दोनों महिलाओं को करीब 35 किलोमीटर चारपाई पर उठाकर चंबा अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को यह हादसा हुआ था लेकिन आज बुधवार दोपहर को लोग घायल महिलाओं को पैदल लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा है।
-सुभाष महाजन
