-
Advertisement
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पहाड़ से नीचे उतरी मौ#त, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त- आवाजाही बंद
Landslide On Chandigarh-Manali Four Lane : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। बुधवार रात कई जगह बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ। मंडी में औट के बनाला के पास कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस बड़ा अभियान छेड़े हुए है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1960907178140950729
इस मार्ग को तीन दिन बाद बुधवार शाम ही छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया था। लेकिन रात 9 बजे बनाला के पास पूरा पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गिरा। मलबे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने राहत और बहाली के लिए दो पोकलेन तैनात की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद तक यहां मार्ग आंशिक रूप से बहाल हो सकेगा।
वहीं,प्रदेशभर के तीन जिलों में दो हजार टूरिस्ट फंसे होने की सूचना है। ये सभी जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण फंसे हुए हैं। उधर,मौसम विभाग ने पांच जिलों में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
-नरेश

