-
Advertisement
चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, Kullu-Manali में रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई नहीं,दिक्कत बढ़ी
Kullu-Manali : हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज यानी शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। आज भी कांगड़ा, मंडी,ऊना व सिरमौर जिला में बारिश का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। इसी बीच भरमौर में फंसे तीन हजार मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालु आज रेस्क्यू किए जाएंगे। उधर, कुल्लू-मनाली में बाढ़ और भूस्खलन के बाद जिले में ईंधन संकट ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पेट्रोल.डीजल की आपूर्ति ठप होने से कई पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल देना बंद कर दिया है।
डीजल की कमी से वाहन खडे होने लगे
कुल्लू-मनाली (Kullu-Manali) में निजी बस ऑपरेटरों की गाड़ियां डीजल की कमी से खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल के लिए पंपों के चक्कर काट रहे हैं। सड़कें खुलने के बावजूद अब जिंदगी तेल आपूर्ति पर अटक गई है। प्रशासन ने पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) को आपातकालीन सेवाओं के लिए रिजर्व स्टॉक बनाए रखने के आदेश दे रखे हैं। कुल्लू जिला में घरेलू गैस सिलेंडर की फिलहाल कोई समस्या नहीं है डिलीवरी बराबर हो रही है। लेकिन मक्खन, दूध, पनीर, दही, ब्रेड, सब्जियों की सप्लाई पिछले चार.पांच दिनों से नहीं हुई। कुल्लू सिटी को मिलने वाला अधिकतर दूध लगवैली क्षेत्र से आता है, लेकिन वहां से आपूर्ति बंद है। केवल पाहनाला इलाके से आ रहा दूध ही लोगों को मिल रहा है, जो पूरा नहीं हो पा रहा है।
-तुलसी

