-
Advertisement
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में बनाई जगह, पहले थ्रो में किया कमाल
Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिर्फ एक थ्रो से ही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।टोक्यो नेशनल स्टेडियम में खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने ग्रुप-ए में पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का थ्रो कर क्वालीफाई कर लिया। बता दें कि क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर था।
All it takes is one throw. 🌟
Wake up, throw, qualify. #TeamIIS star Neeraj Chopra storms into the Tokyo World Championships final with an 84.85m throw on his very first attempt.#WorldAthleticsChamps #CraftingVictories 🇮🇳 pic.twitter.com/YYcvXH59wA
— Inspire Institute of Sport (@IIS_Vijayanagar) September 17, 2025
27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में नंबर-2 पर हैं। उन्होंने शानदार शुरुआत की और सीधे फाइनल में पहुंच गए।नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है, जो उन्होंने इस साल दोहा डायमंड लीग में किया था और यह भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। दूसरी ओर, विश्व नंबर-1 जर्मनी के जूलियन वेबर अपनी पहली कोशिश में मार्क पार करने में नाकाम रहे।
12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिलेगी
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम गुरुवार को क्वालिफिकेशन ग्रुप-बी से अपनी चुनौती की शुरुआत करेंगे। भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसी ग्रुप में शामिल हैं।कुल 37 खिलाड़ियों में से 12 को फाइनल में जगह मिलेगी। जो खिलाड़ी ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर पाएंगे, उनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को फाइनल का टिकट मिलेगा।
नीरज बनाम अरशद का रोमांचक मुकाबला कल
पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 बुडापेस्ट में नीरज ने 88.17 मीटर थ्रो करते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत अपने नाम किया था। हालांकि, पेरिस ओलंपिक 2024 में यह स्थिति उलट गई थी। अब एक बार फिर टोक्यो में गुरुवार को नीरज बनाम अरशद का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
