-
Advertisement
किन्नौर में मार्ग धंसा, करछम-सांगला-छितकुल सड़क पर दरारें , लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
Himachal News: हिमाचल से मानसून तो विदा हो गया लेकिन सड़कों की हालत अभी भी ठीक नहीं है। प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर में गत सायं करछम-सांगला-छितकुल मार्ग धंस गया। यहां सड़क पर गहरी दरारें आ गईं। यह मार्ग स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बेहद अहम है।हालांकि रास्ता फिलहाल खुला है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और रात में यात्रा से बचने की अपील की है।
पर्यटन व्यवसाय के लिए चिंता की बात
बीआरओ के अधिकारी प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए।स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में भूस्खलन और सड़क धंसने को लेकर आगाह किया था। सड़क धंसने की इस घटना ने पर्यटन व्यवसाय और स्थानीय आवागमन दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है।
संजू चौधरी

